Monday, October 19th, 2026

WWE का साल के सबसे मुकाबला 10-11 अप्रैल को

लॉस एंजिल्स

डब्ल्यूडब्ल्यूई के इस साल के सबसे मुकाबले में WWE सुपरस्टार और यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस  के मैच का ऐलान हो गया है. हम बात कर रहे हैं WWE रेसलमेनिया  37 के बारे में. साल के सबसे बड़े पीपीवी यानी WWE रेसलमेनिया  के रिंग में चैंपियन रोमन रेंस का मुकाबला ऐज (Edge) से होगा.

डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) ने ट्वीट कर इस मैच का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. मेंस रॉयल रंबल  का टाइटल अपने नाम करने वाले ऐज और यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के बीच यह मुकाबला अप्रैल 2021 को होगा. इस दौरान दोनों के बीच घमासान देखने को मिल सकता है. इस महामुकाबले में रोमन रेंस अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड करते दिखेंगे.

दरअसल, एलिमिनेशन चैंबर  के मैच में डेनियल ब्रायन को चारो खाने चित कर रोमन रेंस ने अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड किया. जिसके तुरंत बाद 2021 रंबल मैच जीतने वाले ऐज ने रिंग में एंट्री की और इससे पहले कि रोमन संभल पाते, ऐज ने उन्हें स्पीयर दे मारा.

स्पीयर मारने के बाद रोमन चित हो गए और इसी दौरान ऐज ने रेसलमेनिया (WrestleMania) के साइन की तरफ अपनी नजरें दौड़ाईं. इसी दौरान साफ हो गया था कि दोनों सुपरस्टार्स के बीच रेसलमेनिया का महामुकाबला खेला जाएगा. हालांकि कुछ ही देर बाद डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) ने भी इसकी आधिकारिक घोषणा कर ही दी.

 

 

#डब्ल्यूडब्ल्यूई

Source : Agency

पाठको की राय